जासं, इटावा : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने को लेकर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आनंद कुमार के नेतृत्व में पालिका की टीम ने जिला अस्पताल परिसर में सैनिटाइजेशन किया गया। इमरजेंसी वार्ड के पास, सिटी स्कैन, साइकिल स्टैंड, एम्बुलेंस समेत परिसर तथा अस्पताल के बाहर मेडिकल दुकानों के सामने तथा सड़क पर सैनिटाइजेशन किया गया। आनंद ने कहा कि दिन के साथ-साथ रात में भी रोस्टर के तहत यह कार्य किया जा रहा है। कोरोना योद्वाओं का सभासद ने किया सम्मान : पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार सैनिटाइजेशन एवं साफ सफाई किए जाने पर उनका सिविल लाइन वार्ड के सभासद विकास तोमर द्वारा माला पहनाकर सम्मान किया गया। सैनिटाइजेशन एवं सफाई व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई नायक मुस्तेहसन, कौशल कुमार, रिकू, सैारभ, अमित, चंदन, सुधीर, अशोक, रोहित कुमार, दीपू को माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
पाए गए संक्रमितों में सरसईनावर, भरतिया कोठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा, नगला बरी, नगला हीरालाल, नगला हवेली, अहलादपुर, रिटौली, खेड़ा मुहाल लखना के हैं। बसरेहर के ग्राम खड़कौली से नौ संक्रमित पाए गए हैं। शहर में पुरविया टोला, चौगुर्जी, अशोक नगर, पीएसी गली, पूर्वी अशोक नगर, गणेश नगर, एसडी फील्ड, आवास विकास कालोनी, जीएसटी आफिस, नुमाइश चौराहा, लक्ष्मण कालोनी, विजय नगर, यशोदा नगर, बुद्ध नगर के संक्रमित हैं। विलासपुर जसवंतनगर में भी छह संक्रमित पाए गए हैं। भरथना में एक डॉक्टर सहित सात नए संक्रमित निकले नगर में कोरोना संक्रमित मरीजों के निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला मुख्यालय से आई रिपोर्ट में नगर में सात नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सीएचसी के अधीक्षक डा. अमित दीक्षित ने बताया कि एक डाक्टर सहित सात नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। पालिका टीम द्वारा नगर के विभिन्न मोहल्लों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। जिला मुख्यालय से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर के 24 से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई।
जागरण संवाददाता, इटावा : एक ओर सुप्रीम कोर्ट बगैर पहचान पत्र वालों के भी कोरोना वैक्सीन लगाने के निर्देश दे रहा है तो दूसरी ओर सरकार अपनी मनमर्जी के फरमान जारी कर रही है। अब प्रदेश में आज सोमवार से 45 वर्ष से अधिक वालों का तत्काल वैक्सीनेशन नहीं होगा, अब उनको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मोबाइल पर मैसेज में वैक्सीन सेंटर बताया जाएगा उसी सेंटर पर टीकाकरण कराना होगा। इससे अधेड़ से लेकर असहाय वृद्ध लोगों को परेशानियों का सामना करने पड़ेगा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिए गए हैं। इस साल 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया था। अभी तक वैक्सीनेशन कराने के लिए जो लोग केंद्रों पर पहुंचते थे वहां पर उन सभी का तुरंत रजिस्ट्रेशन करके वैक्सीन लगा दी जाती थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान दास ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड-19 टीके की पहले डोज लगवाने के लिए अब कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दूसरी डोज का टीकाकरण बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किया जाएगा। जिला चिकित्सालय व सभी ब्लॉक स्तरीय इकाइयों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।